फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह महिलाओं की चोटी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/इस्लामनगर/सैदपुर/बिसौली।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दिनभर महिलाओं की चोटी कटने और उनके बेहोश होने की अफवाहें फैलती रहीं। इन अफवाहों से महिलाएं दहशत में रहीं।
कबूलपुरा रोड निवासी महराज पत्नी मोहम्मद हसन की गुरुवार की देर रात चोटी कट गई। इसके बाद वह बेसुध हो गई। उसका कहना था कि रात को सोते समय उसे अपनी चोटी कटने का अहसास हुआ। उसके चीखने पर जेठानी की आंख खुल गई। तब पता चला कि उसके पास से काली बिल्ली गुजरी थी। वहीं वजीरगंज के दो गांवों में दो किशोरियों की चोटी काटने की सूचना फैली। सुबह वीरेश सिंह की बेटी रचना नहाने के लिए जा रही थी कि अचानक उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। उसके बाद रचना बेहोश हो गई। इसी क्र म में उरैना गांव के मुन्ने खान की बेटी निशा दवा लेने जा रही थी, कि घर से निकलते ही उसकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। जिससे निशा बेहोश हो गई। इसका पता लगने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस्लामनगर के ग्राम चरसौरा में पूनम पुत्री ओमपाल की चोटी कट गई। पूनम के पिता ओमपाल ने बताया कि पूनम चरपाई पर बैठी थी। तभी वह कांपने लगी और बोली कि कोई मेरी चोटी काट रहा है और चारपाई पर गिर कर बेहोश हो गई। प्राइवेट अस्पताल में लाकर पूनम को भर्ती करा दिया गया है। सूचना थाना पुलिस को लगी तो कोतवाल रघुराज सिंह अस्पताल पहुंचे। भीड़ को देखकर लड़की घबरा रही थी। पांच घंटे अस्पताल में रहने के बाद हालत सामान्य होने पर परिवार वाले उसे घर ले गए।
कुंवरगांव। यहां के गांव मोहद्दीन नगर निवासी जायदा बेगम पत्नी शकिर अली की शुक्रवार रात अचानक चोटी कट गई। उस वक्त वह घर में बैठी थी। तभी उसे अपने पास से काली बिल्ली गुजरने का अहसास हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसपी देेहात डॉ एसपी सिंह, सीओ निर्मल सिंह बिष्ट बिसौली इलाके के गांव मौजमपुर पहुंचे और चोटी कटने की चर्चा को महज अफवाह बताया। उन्होंने महिलाओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और बेखौफ रहने को कहा। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र के तौर पर अपने घरों पर हल्दी की थापें लगाने के साथ ओम लिख लिया है। इधर, मुजरिया के गांव ज्योरा पारवाला में 18 वर्षीय सरोज पुत्री भूप सिंह सुबह करीब पांच बजे सो रही थी, उसकी भी चोटी कट गई। इसके बाद परिवार दहशत में है। -----------
विज्ञापन

चोटी कटने की घटना मात्र अफवाह: रूप
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी में आज यज्ञोपरांत प्रसिद्ध समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि ऐसी अफवाहें कुछ समय तक समाज में भय पैदा करती है, अंधविश्वासी एवं कमजोर लोग इन अफवाहों के खूब शिकार होते है। इनके चलते बेगुनाहों को सताया जाता है। उन्होंने कहा कि अब चोटी काटने की अफवाह पूरे देश में फैल गई है जो अंधविश्वास है। उन्होंने कहा कि अफवाहें पूर्व में फैलाई जा चुकी है। जब-जब उनकी सत्यता सामने आई है तो मात्र कोरी ही साबित हुई है। उन्होंने वैज्ञानिक तर्क देते हुए कहा कि एक कीड़ा होता है, जो बालों को काट देता है। उन्होंने कहा भूत-प्रेत, जिन्न, पिशाच आदि नहीं होते। इसलिए लोगों को बंद कमरे और मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। ताकि कोई इस तरह का कीड़ा आपको नुकसान न पहुंचा सके। इस मौके पर साहबसिंह, राकेश चंद्र, भानुप्रकाश सिंह, रामरतन, सुखवीर सिंह, संतोष कुमारी, प्रज्ञा आर्य, मनोज श्रीवास्तव, सुवोध कुमार, अंशुल कुमार, विनीत कुमार, तान्या, मोना, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें