फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती की तैयारियों में जुटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज निवासी युवक का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर एक धर्मस्थल के पास पेड़ पर लटका मिला। युवक सेना में भर्ती होने की तैयारियों में लगा था। घर से दिल्ली जाने की कहकर शाम को घर से निकल गए इस युवक की मौत को लेकर पसोपेश बना हुआ है। घरवालों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव का दोपहर बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (22) पुत्र स्व.नेकसू सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह शाम को घर से यह कहकर निकला था कि जरूरी काम से दिल्ली जाना है। वह बैग में एक जोड़ी कपड़े भी लेकर गया। सुबह अब्दुल्लागंज-बरामालदेव संपर्क मार्ग पर नटवीर महाराज के धान के पास एक व्यक्ति ने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा तो करीब पहुंचकर उसे पहचान लिया। सूचना के बाद मृतक के भाई अतुल सिंह समेत परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतार लिया। मृतक के भाई ने बताया कि शव के पास बैग भी पड़ा मिला है। उसकी मानें तो परिवार में ऐसी कोई बात भी नहीं है जो कुछ कहा जा सके, घरवालों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में घरवालों ने कछला गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
----------------
नाराज होकर जाता तो जरूर करते खोजबीन
उझानी। मृतक धीरेंद्र ने आत्महत्या की या फिर वह किसी अनहोनी का शिकार हो गया, यह तो अभी जांच का विषय है लेकिन भाई की मानें तो वह अगर नाराज होकर घर से जाता तो खोजबीन जरूर की जाती। वह शाम को करीब आठ बजे ही घर से निकल गया था। उसका परिवार आर्थिक रूप से इतना कमजोर भी नहीं है कि यह कहा जा सके कि तंगी का माहौल रहा हो। अविवाहित धीरेंद्र बीएससी तक पढ़ाई कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें