फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोते युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
रोहताश फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा में रोहताश नाम के युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। भागते समय हमलावरों का तमंचा मौके पर गिर गया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, जिसमें दो को नामजद किया गया है। हत्या की वजह अवैध संबंध माना जा रहा है।
विज्ञापन

दांदरा गांव निवासी रोहताश शनिवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। वहीं थोड़ी दूरी पर दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी व बच्चे सो रहे थे। आधी रात में कुछ हमलावर आए और रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही पत्नी और परिवार के बाकी लोग जाग गए। मगर तब तक हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर घर से निकलकर भाग गए। पुलिस को मौके पर एक तमंचा मिला है, जो हत्यारों का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि रोहताश को इसी तमंचे से गोली मारी गई होगी।
पुलिस को रविवार सुबह रोहताश की हत्या की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे जरीफनगर इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने रोहताश के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी वर्षा देवी ने संभल जिले के रजपुरा थाने के गांव फैजपुर निवासी बृजेश और वहीं के मोलनपुर निवासी वीरपाल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी रोहताश के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट में घटना की कोई रंजिश बताई गई है। परिवार स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बच रहा है। चर्चा है कि हत्या की वजह एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंधों का मामला है।
विज्ञापन

- रोहताश की हत्या में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोग नामजद हैं। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। हत्या की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्दी ही सच्चाई सामने लाकर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें