फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। यह बात भी सामने आई है कि इस षड्यंत्र में एक युवक की पत्नी भी शामिल थी।
विज्ञापन

एक 23 साल की युवती ने सोमवार सुबह कोतवाली जाकर आरोप लगाया कि गणेशनगर कॉलोनी के रामवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला ने दहेमू गांव के सोमवीर का नाम भी किया।
बताया- सोमवीर और रामवीर ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किया। रामवीर की पत्नी सोना इस षड्यंत्र में शामिल रही। युवती का कहना था कि यह बात रामवीर और सोमवीर के परिचित सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी रामरहीस को पता लगी तो उसने भी संबंध बनाने के लिए दवाब डाला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की शिकार महिला की तहरीर पर देर रात चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने इसमें रामवीर और सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें