फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर में चल रहा था अवैध खनन, सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े

विज्ञापन
कुंवरगांव थाने में खड़ी मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में शुक्रवार रात एसडीएम सदर एसपी वर्मा और थाना पुलिस ने दबिश देकर अवैध खनन होते पकड़ लिया। इस दौरान मिट्टी लदे सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए जबकि जेसीबी को उसका ड्राइवर लेकर भाग गया। दो लोग भी पकड़े गए हैं। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एसपी वर्मा को शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में अवैध खनन चल रहा है। एक जेसीबी से मिट्टी की खोदाई हो रही है और कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोई जा रही है। इस पर एसडीएम सदर ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी और स्वयं हसनपुर गांव की ओर चल पड़े। गांव के नजदीक पहुंचते ही कुंवरगांव इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ला भी पुलिस बल के साथ आ गए।
एसडीएम ने सूचना के आधार पर रात एक बजे गांव के खेतों में जाकर खुद घेराबंदी कराई। उनके साथ पुलिस बल को देखकर अवैध खनन करने वाले मौके से भाग खड़े हुए। जेसीबी ड्राइवर पहले उसको लेकर भाग गया जबकि लाइन में लगे होने की वजह से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले सके। पुलिस ने तुरंत उन्हें मौके पर ही कब्जे में ले लिया। सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। उन्हें रात में ही थाने ले जाया गया। अभी उनसे पूछताछ चल रही है। सुबह इसकी सूचना पर खनन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने गांव जाकर मामले की छानबीन की। इसमें पता चला कि खेतों में अवैध खनन चल रहा था। इस पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------
शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी। हसनपुर गांव पहुंचने में आधा घंटा लग गया। तब जाकर मौके पर घेराबंदी कराई गई। यहां से सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए हैं। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

- एसपी वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें