फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के आत्मदाह प्रकरण में बहाल चौकी इंचार्ज दूसरी बार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी कार्यालय में किसान के आत्मदाह मामले में 19 जून को बहाल हुए चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर को एक बार फिर निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किसान के बेटे ने एसएसपी कार्यालय आकर कहा था कि वह किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं चाहता। इसी दौरान उसने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज का भी नाम लिया था। इस पर अधिकारियों ने दोनों को बहाल कर दिया था। चौकी इंचार्ज को बिनावर ट्रांसफर कर दिया गया, अब उसकी शिकायत पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को फिर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

16 जून को किसान का बेटा अमरजीत एसएसपी कार्यालय आया था। उस दिन उसने सिविल लाइंस थाने के मुंशी संजीव गंगवार के खिलाफ तहरीर दी थी। उस पर तमाम आरोप लगाए थे। इसी दौरान अमरजीत ने एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और कई मीडिया कर्मियों के सामने कहा था कि वह किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता।
उसने कहा था कि इस मामले में इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर दोषी नहीं हैं। जब इसकी खबर मीडिया की सुर्खियों में आई तो तमाम तरह की चर्चा शुरू हो गईं। इससे दूसरे दिन अमरजीत फिर एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उसने कहा कि चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर ने ही उसके मामले में गलत रिपोर्ट लगाकर भेजी थी। इस संबंध में उसने एक पत्र भी दिया।
विज्ञापन

इधर, दूसरी ओर 19 जून को चौकी इंचार्ज राहुल पुंडीर और इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को बहाल कर दिया गया। 20 जून को राहुल पुंडीर को बिनावर ट्रांसफर कर दिया गया। हालांकि अभी इंस्पेक्टर को कहीं तैनात नहीं किया गया। 22 जून को अमरजीत बरेली एडीजी कार्यालय पहुंचा। उसने राहुल पुंडीर के बहाल होने की शिकायत की, जिस पर एसएसपी ने राहुल पुंडीर को एक बार फिर निलंबित कर दिया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस मामले में दोबारा शिकायत आई थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें