फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिकारपुर में 20 वर्षीय संजू ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक सुबह से लापता था। शाम के समय उसका शव फंदे से लटका मिला। उसने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम शिकारपुर निवासी संजू (20) पुत्र नरेश रविवार सुबह खेत पर शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं आया। परिवार वाले दोपहर के बाद तक उसको तलाश करते रहे लेकिन संजू का कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि शाम के समय गांव के भुवेश पुत्र हरनाम अपने खेत पर भूसा लेने गया था। उसने नजदीक के पेड़ पर संजू का शव फंदे से लटका देखा। तब उसने युवक के परिवार वालों को सूचना दी। जिससे गांव तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने पुलिस को बुलाए बिना शव को फंदे से उतार लिया और अपने घर ले गए। बाद में इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि युवक के चचेरे भाई की सोमवार को शादी है। इससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें