फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ बचाव परियोजना में विधायक को मिलीं खामियां

विज्ञापन
बाढ़ बचाव परियोजना का निरीक्षण करते बिल्सी विधायक हरीश शाक्य। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बाढ़ से बचाव के लिए गांव ढक नगला में चल रहे काम में विधायक बिल्सी हरीश शाक्य को खामियां मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। विधायक ने ग्रामीणों से भी बात की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

गांव ढक नगला में बाढ़ के दौरान गंगा से होने वाले कटान को रोकने की परियोजना पर काम चल रहा है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य रविवार को अचानक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां उन्होंने देखा कि मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा था। ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने भी बताया कि काम की गुणवत्ता खराब है। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए शासन की मंशा के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लापरवाही और मनमानी करने वालों की शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। मुनीश राघव, आशीष शाक्य, अजय तोमर, राजेश सिंह, आनन्द मिश्रा, नवनीत, सुनील, मदनलाल, अनुभव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें