फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजार को लेकर भिड़े कुनबे के लोग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। आंबेडकर चौराहे के पास ईदगाह परिसर में मजार के दरवाजे पर ताला डालने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में मारपीट हो गई। इलमें पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गौतमपुरी मोहल्ला निवासी अशरफ के मुताबिक, वह मजार की देखरेख करते हैं। सुबह उन्होंने अपने छोटे बेटे आलम (22) को सफाई के लिए मजार परिसर में भेज दिया। सफाई के बाद अगरबत्ती लगाकर आलम जैसे ही ताला डालकर आगे बढ़ा तो उसी के परिवार के लोगों ने घेर लिया। वह ताला डालने का विरोध करने लगे। इसके बाद अशरफ भी मजार पर पहुंच गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई की।
पिटाई से घायल पिता-पुत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। घायल आलम के भाई आरिफ ने बताया कि दोनों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। दूसरे पक्ष के लोग मजार पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें