फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती की क्राइम ब्रांच टीम का संग्रामपुर में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली/दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में बृहस्पतिवार को बस्ती जिले की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा, लेकिन इससे पहले नामजद दोनों आरोपी भागने में सफल रहे। क्राइम ब्रांच की टीम ने उनके घर और आसपास स्थानों पर उन्हें तलाश किया। बाद में खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अजय कुमार दुबे बुधवार रात बिसौली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ कोतवाली में आमद कराई और संग्रामपुर में दबिश देने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद मांगी। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ अचानक संग्रामपुर में दबिश दी। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि संग्रामपुर निवासी गुलफाम और शादाब एक धोखाधड़ी के मामले में नामजद हैं। दोनों के खिलाफ बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। काफी समय से उन्हें तलाश किया जा रहा है। इस पर टीम ने सुबह दोनों घर पर दबिश दी लेकिन इससे पहले ही दोनों को इसकी भनक लग गई थी। दोनों मौका देखकर संग्रामपुर से भाग गए। बाद में टीम को बैरंग लौटना पड़ा। बताते हैं कि मामले में नामजद गुलफाम जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया। उसके खिलाफ और भी मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें