संजीव उर्फ भूरे फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बुधवार सुबह वजीरगंज इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से 30 वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई। इधर दातागंज में दोपहर में हुए दूसरे हादसे में 25 वर्षीय संजीव उर्फ भूरे की जान चली गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
वजीरगंज। बरेली जिले के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अर्जुन (30) पुत्र रक्षपाल बृहस्पतिवार सुबह बाइक से शहर से वजीरगंज की ओर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर धर्मपुर गांव के ढाबे के पास उसकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। ऐेसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दातागंज। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दियोरई निवासी संजीव उर्फ भूरे (25) पुत्र राम सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपने साथी ओमवीर के साथ बाइक पर दातागंज आए थे। दोनों लोग दोपहर के समय दातागंज से अलापुर लौट रहे थे। इस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। चिर्रा गांव के नजदीक पहुंचते ही अचानक सामने से एक बोलेरो आ गई। उसे बचाने के चक्कर में संजीव की बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टर ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।