फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को इस्लामनगर और जरीफनगर इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रुदायन। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कोठा दानपुर निवासी 26 वर्षीय वीरपाल, उसकी पत्नी उर्मिला (25), बेटा पुनीत और भूरे (20) एक बाइक पर सवार होकर नागपुर गांव से दावत खाकर लौट रहे थे। उस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक इस्लामनगर-बिसौली रोड पर मियांपुर द्वियोरारा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची थी कि तभी एक दूध की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टर ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया।
जरीफनगर। संभल जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव रोरा मार्गपुर निवासी 20 वर्षीय महीपाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महीपाल शुक्रवार को बाइक से अपनी ननिहाल जरीफनगर के गांव खरकोल आया था। यहां से वह अपनी मौसी के घर घौंसली गांव जा रहा था। बताते हैं कि वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक बदायूं-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर के नजदीक पहुंची थी, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौते पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर महीपाल के मामा बिच्छू मौके पर पहुंचे। उनकी भांजे की लाश देखकर हालत बिगड़ गई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें