फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। एक गांव में शुक्रवार शाम एक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई लगाई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बालिका कुछ बच्चों के साथ अपने घर के सामने खंडहरनुमा मकान में खेल रही थी। तभी 20 वर्षीय अमित दीवार कूदकर अंदर घुस गया। उसे देखकर अन्य बच्चे तो भाग गए। उसने बालिका को पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान बालिका का भाई मकान के सामने से गुजरा। जब उसने आरोपी को बहन को पकड़े हुए देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी उनसे बचने के लिए दीवार से कूद गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इससे कुछ देर बाद थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
-
बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलदेव सिंह, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें