फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफियाबाद में गाय के गोबर से बनाया जा रहा हर्बल पेंट

विज्ञापन
रफियाबाद में पेंट फैक्टरी के निरीक्षण के दौरान डीएम को जानकारी देते हुए एक महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर के रफियाबाद में स्थित गोशाला के पास स्वयं सहायता समूह पेंट फैक्टरी संचालित कर रहा है। यहां पर गाय के गोबर से पेंट का निर्माण किया जाता है। शुक्रवार को डीएम दीपा रंजन और सीडीओ ऋषिराज ने यहां निरीक्षण किया, साथ ही यहां निर्मित पेंट को देखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम सीडीओ के साथ रफियाबाद पहुंची। वहां पर वृहद गो संरक्षण केंद्र के अंदर शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह घटपुरी की ओर से बनाए जा रहे प्राकृतिक पेंट को देखा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां फैक्टरी में गोवंश के गोबर से पेंट का निर्माण किया जा रहा है। बताया एक माह में करीब छह लाख का लाभ होता है।
महिलाओं ने बताया कि इस उद्योग को बैंक से लोन लेकर स्थापित किया गया है। प्रतिदिन लगभग तीन हजार लीटर पेंट का उत्पादन किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें