फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाने में तैनात एक दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। कुछ दिन पहले सिपाही की ऑडियो वायरल हुई थी। उसमें पेटीएम के माध्यम से रुपये वापस करने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

दरअसल ये मामला एक व्यक्ति को डराकर रुपये ऐंठने का था। जिस व्यक्ति से रुपये ऐंठे गए थे। उसका बेटा फौज में है। जब उसे ये पता चला तो उसने सिपाही से मोबाइल पर बात की। उससे कहा कि बिना किसी वजह से उसके पिता से दो हजार रुपये लिए गए हैं। उसे बहुत बुरा लग रहा है। ये दो हजार रुपये उसके लिए दो लाख के बराबर हैं। जब उसके पिता की कोई गलती नहीं है तो उनसे रुपये क्यों ऐंठे गए। तब सिपाही ने फौजी से कहा था कि तुम अपना पेटीएम नंबर बताओ, वह रुपये वापस कर देगा।
विज्ञापन

इस मामले में सिपाही और फौजी के बीच हुई बात की ऑडियो वायरल होने पर मामले की जांच चल रही थी। इसमें दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें