फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक से मरी सुमन, दहेज हत्या का आरोप निकला बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सेप्टिक से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सकरी कासिमपुर का है। गांव निवासी वासुदेव की शादी 24 साल पहले सुमन के साथ हुई थी। सुमन के दो जवान बेटे भी हैं। मंगलवार सुबह सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मायके पक्ष ने दहेज का आरोप लगाया तो ससुराल वालों का कहना था कि विवाहिता बीमार थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत सेप्टिक से होने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आरोप की पुष्टि नहीं हो रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें