फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के व्यक्ति को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक ठगी के मामले में बदायूं आए राजस्थान के गुमान सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गुमान सिंह ने जरीफनगर के एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में जगतपुरा निवासी गुमान सिंह चौहान से मछली पालन कराने के नाम पर कई लाख रुपये की ठगी हुई है। उनके अलावा कई और लोगों से रुपये ठगे गए हैं। इसी सिलसिले में गुमान सिंह चार दिन पहले बदायूं आए थे। वह एक होटल में रुके हुए हैं। गुमान सिंह के मुताबिक उनसे ठगी करने वाला चित्रांश नगर का नीरेश कुमार यादव है। वह शाम के समय चित्रांश नगर मोहल्ले में नीरेश यादव के घर की ओर जा रहे थे। तभी उसके घर के बाहर खड़े दो लोग कह रहे थे नीरेश का छोटा भाई दुर्वेश हिस्ट्रीशीटर है। वह जयपुर के गुमान सिंह को जान से मारना चाहता था। इससे गुमान सिंह डरकर पीछे लौट आए। उन्होंने थाना सिविल लाइंस जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दुर्वेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें