फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन में ब्रेकडाउन से दस घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार दोपहर बाद उझानी उपकेंद्र से नगर क्षेत्र को आ रही 33 केवीए लाइन के ब्रेकडाउन में जाने से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक ठप रही। इस कारण लोगों को गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर दो बजे उझानी से आ रही मुख्य लाइन अचानक ब्रेक डाउन में चली गई। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक ठप रही। देर रात करीब 12 बजे लाइन में आए फाल्ट को दूर कर सप्लाई दी गई। इस दौरान भीषण गर्मी में नगर के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को पेयजल की समस्या भी हो गई।
लोगों का कहना है कि उझानी-बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में फाल्ट होते रहते हैं। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है और परेशानी उठानी पड़ती है। इधर, जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन का फाल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें