फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
राखी फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। गांव नदवारी में 25 वर्षीय विवाहिता राखी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दो लाख की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई निवासी छंगेलाल के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी राखी की शादी 2017 में नदवारी गांव के सूरजपाल के साथ की थी। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था लेकिन इससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि वह राखी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी राखी की हत्या कर दी गई है। इस पर वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस को हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी। बाद में छंगेलाल ने पुलिस को पति सूरजपाल समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर ससुराल वालों का कहना है कि सुबह राखी सोकर नहीं उठी। तब वह उसके कमरे में पहुंचे। जहां उसका शव फंदे से लटका हुआ था। उसने आपसी विवाद में फंदे पर लटककर जान दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें