फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के विवाद में भाजपा नेता को हवालात में डाला, तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
बिसौली (बदायूं) में भाजयुमो नगराध्यक्ष को हवालात में डालने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोत? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कस्बे के गदरपुरा मोहल्ले में शनिवार रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे को पीट दिया। इस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उनमें एक व्यक्ति से मिलने कोतवाली पहुंचे भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा से दरोगा और सिपाहियों ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उन्हें हवालात में डाल दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। अभिषेक को भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले कस्बा निवासी दो भाई विशाल और करन वार्ष्णेय गवां देवत के मंदिर पर पूजा करने गए थे। इसी दौरान एक समुदाय विशेष के युवक ने उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर दोनों भाइयों को पीट दिया। शनिवार रात वही युवक गदरपुरा मोहल्ले में पहुंच गया, आरोप है कि तो इन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे एक पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विशाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही दोनों पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
इधर, रविवार सुबह भाजयुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रात में पकड़े गए विशाल पक्ष के एक व्यक्ति से मामले की जानकारी लेने कोतवाली पहुंचे। उस दौरान कोतवाली में एसआई प्रदीप कुमार विश्नोई, हेड मोहर्रिर इंद्रवीर यादव और सिपाही विष्णु थे। आरोप है कि उन्होंने अभिषेक शर्मा से अभद्रता की और उन्हें हवालात में डाल दिया। सूचना पर भाजपा नेता मनोज शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, नितिन मिश्रा समेत तमाम भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अभिषेक को हवालात में डालने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। सूचना पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा कोतवाली पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभिषेक को छोड़ा दिया गया। साथ ही शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा समेत तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
तीन दिन से चल रहा विवाद, पुलिस खामोश रही
कस्बे के गदरपुरा मोहल्ले में विवाद तीन दिन से चल रहा है लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। दो दिन पहले विशाल और उसके भाई करन वार्ष्णेय के साथ अभद्रता की गई थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में विशाल ने याबर समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी लेकिन शनिवार रात आरोपी पक्ष के लोगों ने मोहल्ले में बवाल करने की कोशिश की। तमाम लोग लाठी डंडे आ गए और विशाल पक्ष को दौड़ा दिया। गनीमत यह रही कि वह बचने में कामयाब रहा।
-
घटना के विरोध में बंद रहा बाजार
शनिवार रात कस्बे में हुए विवाद के विरोध में रविवार को गदरपुरा का अधिकतर बाजार बंद रहा। बताते हैं कि इस इलाके में सबसे ज्यादा मोबाइल शॉप और मरम्मत की दुकानें हैं। बाजार बंद रहने से तमाम लोग परेशान घूमते दिखाई दिए।
-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस पर तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें