फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 केंद्रों पर तीन लाख नौनिहालों ने पी पोलियो दवा

विज्ञापन
बच्चे को पोलिया दवा पिलाती महिला कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बूथ दिवस पर रविवार को जिले के 15 ब्लॉकों में 2017 बूथों पर करीब तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को दो खुराक दी गईं। पोलियो खुराक पिलाने में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान, कोटेदार और शिक्षा विभाग का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन

मुजरिया। क्षेत्र में सुबह के समय पोलियो बूथ पर बच्चों का परिवार के साथ पहुंचना जारी रहा, लेकिन बाद में संख्या कम हो गई। दरअसल, दवा पिलाने की जिम्मेदारी जिन लोगों को दी गई थी वही नदारद रहे। ओरछी के गांव सिसरका में एएनएम रामरानी, आशा, अनुराधा सक्सेना आदि ने बच्चों को दवा पिलाई। एसीएमओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बूथ दिवस पर करीब तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई गई है। संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। दरअसल, देर शाम तक जिले के सभी 2017 बूथों से डाटा एकत्र नहीं हो सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें