फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाला बताकर लिफ्ट ली, मालिक को गुटखा लेने भेजा और कार ले उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में एक युवक बेहद शातिराना ढंग से दिनदहाड़े एक कार लेकर फरार हो गया। उसने इंदिरा चौक के नजदीक पुलिस वाला बताकर कार में लिफ्ट ली थी। कुछ आगे पहुंचने पर उसने कार मालिक को गुटखा लाने भेज दिया। मालिक वापस आता, उससे पहले वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी में मयूर रंजन एक दिन पहले दोपहर के समय अपनी अल्टो कार लेकर कचहरी तिराहे से दातागंज तिराहे की ओर जा रहे थे। मयूूर रंजन के मुताबिक वह इंदिरा चौक पर पहुंचे थे। तभी एक व्यक्ति ने इशारा करके उनकी कार रुकवा ली। उसने बताया कि वह पुलिस वाला है। दातागंज तिराहे तक उसे लिफ्ट चाहिए। इस पर मयूर रंजन ने उसे कार में बैठा लिया। कार इंदिरा चौक से कुछ आगे बढ़ी थी। तभी उक्त व्यक्ति ने उन्हें दस रुपये देकर कहा कि जाओ मेरे लिए गुटखा ले आओ। मयूर रंजन कार से उतरकर सड़क किनारे दुकान पर गुटखा लेने चले गए। जैसे ही वह गुटखा लेकर पीछे मुड़े कि उक्त व्यक्ति उनकी कार लेकर भाग गया। उन्होंने दौड़कर कार का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें