फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व तोड़फोड़ में पूर्व प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ में मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीन आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात पडौलिया गांव के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह का बेटा अरविंद और दामाद हरिओम संभल जिले से लौट रहे थे। रास्ते में किसरुआ गांव के नजदीक एक शराबी सड़क पर खड़े होकर हंगामा कर रहा था। इससे सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई थी। इस पर अरविंद और हरिओम ने कार से उतरकर शराबी को सड़क से हटाने की कोशिश की थी। इससे वह दोनों लोगों से भिड़ गया। गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने अरविंद और उसके बहनोई हरिओम से मारपीट कर दी। उनकी कार में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने देर रात किसरुआ गांव के पूर्व प्रधान सतेंद्र, कल्लू, शिवकुमार, जस्सू, पुजारी और खुशीराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके से पूर्व प्रधान सतेंद्र और शिवकुमार को पकड़ लिया था। सोमवार दोपहर दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें