फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिहारी में बदमाशों का धावा, परिवार से मारपीट और लूटपाट, भैंस भी खोल ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव दबिहारी में शुक्रवार रात छह बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। लूटपाट के साथ एक भैंस भी खोल ले गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम दबिहारी निवासी धनपाल शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक रात करीब एक बजे उन्हें अचानक पशुशाला का गेट टूटने की आवाज सुनाई दी। धनपाल पशुशाला की ओर आए तो वहां पहले से मौजूद छह बदमाशों ने तमंचा तानकर उन्हें बंधक बना लिया। सबसे पहले बदमाश उनकी एक भैंस ले गए और दूर जंगल में बांध आए। उसके बाद सभी बदमाश फिर उसके घर में घुस गए। उन्होंने धनपाल की पत्नी मुन्नी और बेटे मनोज को भी बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परिवारवाले कुछ नहीं बोल सके। बदमाश एक बक्से को उठाकर ले गए। धनपाल ने बताया कि उस बक्से में मनोज की पत्नी के जेवर और कुछ कपड़े रखे थे।
सूचना पर थाना पुलिस देर रात मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की पिटाई से धनपाल, उनकी पत्नी और बेटे को काफी चोटें आईं। इससे पुलिस उन्हें रात में ही स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें