फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारिक हत्याकांड के आरोपी की रिमांड मंजूर, कल होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के शारिक हत्याकांड के आरोपी खालिद सिद्दीकी की रिमांड मंजूर हो गई है। इसके लिए न्यायालय ने 28 फरवरी तारीख निर्धारित की है। सोमवार को उसे रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर ले जाया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

19 फरवरी को कबूलपुरा मोहल्ले में 30 वर्षीय शारिक उर्फ खिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि एक युवक शारिक को बाइक पर बैठाकर आरोपी खालिद सिद्दीकी की दुकान पर ले गया था। जहां पुराने मामले को लेकर दोनों में बहस हुई और खालिद ने शारिक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गईं। दो दिन पहले आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है। एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली है। सोमवार को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल से घटनास्थल पर ले जाया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी। कई सवालों के जवाब भी मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें