फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय रोगियों की संख्या 15 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को जिले में कोरोना का एक नया संक्रमित मिला है। हालांकि, यह संक्रमित शाहजहांपुर के कलान का रहने वाला है। रोडवेज बस स्टैंड के पास शुक्रवार को इसका सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 1596 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आई है। एक संक्रमित पाया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 15 हो गई है। इनमें 13 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड- 19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। शुक्रवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला था। जिला जल्द ही कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें