फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर हो गया शारिक का हत्यारोपी, देखती रह गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के शारिक हत्याकांड का आरोपी खालिद सिद्दीकी बुधवार को कोर्ट में सरेंडर हो गया। हैरानी की बात यह रही कि उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी थीं। मंगलवार रात तक उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा था लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और सख्त चौकसी के बीच भी कोर्ट में जाकर सरेंडर हो गया। अब झेंप मिटाने को कोतवाली पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन

शनिवार रात आरोपी खालिद सिद्दीकी ने अपनी दुकान पर आए कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रमजानपुर के मूल निवासी शारिक उर्फ खिल्लू की चुनाव की खुन्नस में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद खालिद सिद्दीकी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में शारिक की पत्नी शुमाइला ने खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से कोतवाली पुलिस आरोपी को तलाश करने का दावा कर रही थी। इसके लिए थाने की दो और एक अन्य टीम लगाई गई थी। मंगलवार रात तक दावा किया जा रहा था कि आरोपी की तलाश में दो टीमें दबिश पर गई हैं लेकिन बुधवार सुबह तक उसकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली। इधर, देर शाम पता चला कि खालिद सिद्दीकी न्यायालय में सरेंडर हो गया है। बताते हैं कि पुलिस को भी अनुमान था कि खालिद कोर्ट में सरेंडर हो सकता है। इसके लिए कोर्ट के बाहर पुलिस को लगाया गया था। इसके बावजूद खालिद पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया।
अब पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को उसे रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। उसके बाद ही आरोपी के बयान दर्ज होंगे। फिलहाल पुलिस इसकी तैयारी में लगी है।
विज्ञापन

-
बुधवार देर शाम सूचना प्राप्त हुई है कि खालिद सिद्दीकी कोर्ट में सरेंडर हो गया है। अब उसे रिमांड पर लिया जाएगा। उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया जाएगा। उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। ये सब कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर होगी।
विज्ञापन

- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें