फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक रस्म थी, बग्घी पर बच्चों की निकाली सवारी...रोकने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अल्लापुर भोगी गांव में बच्चों को धार्मिक रस्म के दौरान बग्घी पर बैठाकर घुमाने पर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को दबोच लिया। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। देर रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

मारपीट का मामला बृहस्पतिवार दिन में करीब तीन बजे का है। अल्लापुर भोगी निवासी व्यक्ति के तीन बेटों की धार्मिक रस्म हुई। रस्म के तहत वह परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों की मौजूदगी में बच्चों को बग्घी पर बैठाकर गांव में निकले। दूसरे पक्ष के लोगों के मुताबिक- बग्घी बैंडबाजों के साथ जिस इलाके में होकर निकली, वहां पहले कभी ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ था। उन्होंने बग्घी पीछे लौटाकर ले जाने को कहा तो कहासुनी हो गई।
बताते हैं कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट हुई। जिसमें बच्चों के माता पिता और चाचा घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन

मारपीट और हंगामे के दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान और अब्दुल्लागंज चौकी से पुलिस फोर्स अल्लापुर भोगी पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद दोनों पक्ष के आठ लोगों को दबोच लिया। तीन घायलों का मेडिकल भी कराया गया है। बग्गी के साथ मौजूद एक महिला ने जेवर गायब हो जाने का भी आरोप लगाया। विवाद के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
देर रात अल्लापुर भोगी प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली है। तीनों बच्चों की बुआ ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों तो विरोध करने वाले पक्ष की ओर से बच्चों के पिता समेत तीन लोगों को नामजद कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों में इंतजार, मुमताज, असलम, वली हसन, भूकन पाल, रवेंद्र और बदन सिंह को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
-
पहले भी होता रहा है गांव में विवाद
अल्लापुर भोगी गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान पिछले वर्षों में दो विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। दोनों ही बार पुलिस को कार्रवाई भी करनी पड़ी थी। बताते हैं कि खासकर त्योहारों और पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस को यहां विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। पुलिस रिकार्ड में इस गांव को संवेदनशील माना गया है। इस बार भी दोनों पक्ष के लोगों ने मामले को तूल देने में कसर नहीं छोड़ी।
-
अल्लापुर भोगी गांव में धार्मिक रस्म के दौरान बग्घी रोकने को लेकर विवाद सामने आया है। मारपीट हो गई थी लेकिन तनाव नहीं है। कोतवाली पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। अगर किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें