बदायूं। मंगलवार शाम सहसवान के कौल्हार गांव में 22 वर्षीय महावीर पर उसके ही घर में शराब पी रहे युवक ने हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है।
महावीर के घर में बैठकर आरोपी उल्फत शराब पी रहा था। इस दौरान महावीर की पत्नी भी मौजूद थी। उल्फत ने चाकू निकालकर महावीर को जमीन पर गिरा लिया और उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने महावीर को बचाने के अलावा आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। शोरशराबा सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महावीर को जिला अस्पताल भेज गया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उल्फत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महावीर की पत्नी ने बताया कि उनकी आरोपी से कोई दुश्मनी नहीं है।
-
सहसवान की घटना में घायल को बरेली रेफर किया है। मैंने परिवार व घायल से बात की। फिलहाल वजह का पता नहीं चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात