दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में गांव सिरसा से मलिकपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बृहस्पतिवार देर रात 35 वर्षीय राजाराम मौर्य नाम के युवक का शव पड़ा मिला। गांव वालों की सूचना पर देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव सील करा दिया।
सिरसा निवासी राजाराम मौर्य बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि राजाराम की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोई आरोप भी नहीं है। लगता है कि गिरने से कोई ऐसी गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद