फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज वजीरगंज के अलावा दातागंज में भी करेंगे सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में देर रात बदलाव हुआ है। अब वह जिले में वजीरगंज के अलावा दातागंज में भी सभा करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम शाहजहांपुर के कांट से बदायूं के लिए 12:10 बजे रवाना होंगे। 12:35 बजे वजीरगंज में बिल्सी रोड पर डॉ. नंदकिशोर के खेत में बने हेलिपैड पर उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। 12:40 बजे हेलिपैड से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। 12:45 से 01:15 बजे तक यहां बदायूं, बिल्सी और बिसौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद यहां से उनका हेलिकॉप्टर 01:20 बजे पटियाली, कासगंज के लिए उड़ान भरेगा। उसके बाद में सीएम फिर जिले में आएंगे। 03:40 पर दातागंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती मेमोरियल इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर पहुुंचेंगे और 03:45 पर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में 04:15 बजे शाहजहांपुर के लिए निकल जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें