फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए में हार-जीत पर विवाद, चश्मदीद को पीटा, हवाई फायरिंग कर भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बहादुरगंज मोहल्ले में जुए में हार-जीत को लेकर दो युवक भिड़ गए। पास में खड़े चश्मदीद ने इसका विरोध किया तो वे उसके ऊपर हमलावर हो गए। दोनों ने चश्मदीद की पिटाई भी कर दी। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने जुआरियों को खरी-खोटी सुनाई तो गुस्साए युवक ने छत पर चढ़कर दो-तीन हवाई फायर कर दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख मुख्य आरोपी घर से भाग गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फायरिंग और मारपीट का मामला दोपहर करीब एक बजे का है। मोहल्ले के ही तीन-चार युवक खंडहरनुमा मकान में जुआ खेलने को पहुंचे। जुए के दौरान ही हार-जीत में बेईमानी का आरोप लगाते हुए अर्जुन और मुनीश नाम के युवकों के बीच मारपीट हो गई। आवाज सुनकर मोहल्ले का ही पिंटू भी खंडहर में पहुंच गया। पिंटू ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर मुनीश और अर्जुन ने पिंटू को पीट दिया। पिंटू के दोस्तों समेत घरवालों को इसकी भनक लगी तो वे भी इकट्ठे हो गए। लोगों की भीड़ को देख जुआ खेल रहे युवकों में से एक ने अपनी छत पर चढ़कर गालीगलौज की। उसने दो-तीन हवाई फायर भी किए।
फायरिंग से दहशतजदा लोगों में से किसी ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस कर्मी आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी कर ही रहे थे कि फायरिंग करने का आरोपी युवक घर के पिछवाड़े से भाग गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है। तलाशी के दौरान फायरिंग के आरोपी समेत दो-तीन युवकों के घर में लाठी-डंडे और हॉकी मिलीं हैं। सीओ के मुताबिक जिस युवक ने फायर किया है, वह आपराधिक प्रवृति का बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-
मोहल्ले के लोग बोले- पुलिसवाले सब जानते हैं
बहादुरगंज मोहल्ले में मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद कुछेक लोगों ने जुए और सट्टे को लेकर हकीकत बता दी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जुआ और सट्टा कई दिनों से हो रहा है। दो-तीन पुलिसकर्मियों को सबकुछ पता है। सट्टा कौन कराता है, यह भी पुलिसकर्मी अच्छी तरह जानते हैं। इस विवाद में एक सटोरिये का भी नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें