फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में युवक पकड़ा, ढाई किलो अफीम डोडा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कछला-शाहबाद हाईवे पर गिरधरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलोग्राम अफीम डोडा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात पुलिस बिसौली रोड पर स्थित गिरधरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव गिरधरपुर निवासी चंदन लाल अफीम डोडा चूरा लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहा है। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदन के पास से पुलिस ने करीब ढाई किलोग्राम अफीम का डोडा बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बदायूं में कई जगह अफीम की खेती होती है। इसका डोडा चूरा हम लोग सस्ते दामों पर यहां के आसपास के क्षेत्रों से चोरी छिपे खरीद लेते है और अच्छे दामों में बरेली में बेच देते हैं। आज भी वह इसे बरेली बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जो क्षेत्र में लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें