फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं के पर्स उड़ाए, एक में रखे थे जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में उचक्कों ने दो महिलाओं के पर्स उड़ा लिए। एक पर्स में सोने के टॉप्स और लॉकेट भी रखा था। परिजन ठेकेदार के पास शिकायत करने पहुंचे तो उसने टरका दिया।
विज्ञापन

उचक्कों का शिकार बनीं दोनों महिलाएं श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड की निवासी हैं। मधु पत्नी धर्मेंद्र पाली ने बताया कि वह ननद कुंती देवी के साथ बुध बाजार पहुंची। उसके सोने के टॉप्स और मंगलसूत्र का लॉकेट टूट गया था। उसे ठीक कराने से पहले बुध बाजार में बच्चों के कपड़े खरीदते समय थैले से किसी ने पर्स निकाल लिया। उसी में लॉकेट और टॉप्स के अलावा एक हजार रुपये भी रखे थे। इसी तरह कमलेश के पर्स में 44 सौ रुपये थे। दोनों बाजार में खोजबीन भी की लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लग पाया। बाद में उन्होंने ठेकेदार के कार्यालय पहुंचकर उसके कारिंदे से शिकायत की। उसने यह कहकर टरका दिया कि कुछ नहीं कर सकते। बाजार में पुलिस का कोई इंतजाम नहीं है। बता दें कि बुध बाजार में पहले ऐसी ही दो-तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इधर, प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बुध बाजार में महिलाओं के पर्स चोरी होने की सूचना से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें