फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के महेश-हरीश, सपा के आशुतोष-अर्जुन, डीपी समेत दस ने कराया नामांकन

विज्ञापन
नामांकन कराने पहुंचे सपा-महान दल गठबंधन प्रत्याशी चंद्र प्रकाश। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट परिसर के आसपास मंगलवार को नेताओं और राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं को जमावड़ा रहा। मंगलवार को भाजपा, सपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ रापद और सपा-महान दल गठबंधन प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। मंगलवार को निर्दलियों समेत कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

भाजपा के शहर सीट से प्रत्याशी और नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, बिल्सी सीट से प्रत्याशी हरीश शाक्य नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी रहे।
सपा के दातागंज सीट से प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन, बिसौली सीट से प्रत्याशी आशुतोष मौर्य ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव भी कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिवर्तन दल मुखिया डीपी यादव ने मंगलवार को सहसवान सीट से नामांकन दाखिल किया। डीपी के साथ उनकी पत्नी पूर्व विधायक उमलेश यादव और बेटे कुणाल यादव भी पहुंचे।
कांग्रेस की शहर सीट से प्रत्याशी रजनी सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ नामांकन कराने पहुंचीं। मंगलवार को बिल्सी सीट से सपा-महान दल गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
अब तक बसपा के किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामांकन 21 जनवरी से शुरू हुए थे। 28 जनवरी को अंतिम दिन है। पहले दिन भाजपा के सहसवान से डीके भारद्वाज और शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य ने नामांकन कराया था। सोमवार को दातागंज सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह, सहसवान सीट से सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव और शेखूपुर सीट से प्रत्याशी हिमांशु यादव नामांकन करा चुके हैं। भाजपा के बिसौली सीट से प्रत्याशी कुशाग्र सागर, सपा के शहर सीट से प्रत्याशी बताए जा रहे काजी रिजवान ने अभी नामांकन नहीं कराया है। कांग्रेस के एक ही प्रत्याशी ने अब तक नामांकन दाखिल किया है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर अब तक 15 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
--
अरबपति हैं डीपी और उनका परिवार, कई आपराधिक मामले भी
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशी अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों का ब्योरा देने के साथ अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामले का ब्योरा भी दे रहे हैं। अब तक जिले में जितने भी प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है उनमें डीपी यादव सबसे अमीर हैं। डीपी का परिवार अरबपति है। डीपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
मंगलवार को डीपी यादव, उनकी पत्नी उमलेश यादव और बेटे कुणाल यादव ने भी सहसवान विधानसभा सीट से नामांकन कराए। डीपी यादव के पास नकद 16.10 लाख, उनकी पत्नी के पास एक लाख से ज्यादा नकद हैं। डीपी के पास 11.54 करोड़, उनकी पत्नी के पास 24.61 करोड़ की चल संपत्तियां हैं। यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के बड़े कारोबारी डीपी यादव के पास 22.21 करोड़ की अचल, उनकी पत्नी के पास 29.34 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं। डीपी के बेटे कुणाल यादव के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।
भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता के पास 90 हजार, उनकी पत्नी के पास 85 हजार रुपये नकद हैं। महेश गुप्ता के अलग-अलग छह और पत्नी के तीन खातों में लाखों रुपये जमा हैं। महेश की अचल संपत्ति करीब 38.57 लाख, पत्नी की 62.65 लाख रुपये है। महेश गुप्ता के पास एक रायफल और एक पिस्टल भी है। उनकी अचल संपत्ति करीब 3.12 और पत्नी की 1.29 करोड़ से ज्यादा की है।
बिल्सी से भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य भी अमीरी में पीछे नहीं हैं। हरीश के पास नकद 1.56 लाख और पत्नी के पास 80 हजार हैं। उनके पास 32.78 लाख, पत्नी के पास 7.79 लाख की चल संपत्तिया हैं। हरीश के पास 46 लाख की अचल और पत्नी के पास 26.98 लाख की अचल संपत्ति है।
सपा के दातागंज से प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन भी धनी हैं। उनके पास नकद 2.55 लाख, पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। कैप्टन अर्जुन के पास 85 लाख की चल, उनकी पत्नी के पास 10 लाख की चल संपत्तियां हैं। कैप्टन अर्जुन के पास 21.18 लाख की और उनकी पत्नी के पास 66 लाख की चल संपत्तियां हैं।
इसी प्रकार बिसौली से सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य भी करोड़पति हैं। संवाद

नामांकन कराने पहुंचीं कांग्रेस की रजनी सिंह। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे सपा के कैप्टन अर्जुन यादव। संवाद- फोटो : BADAUN

पत्नी उमलेश और बेटे कुणाल के साथ नामांकन कराने पहुंचे डीपी यादव। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे सपा के आशुतोष मौर्य। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे भाजपा के महेश गुप्ता, हरीश शाक्य साथ में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा औ?- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें