फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ग्रामीण की लाश मिली, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला से सप्ताह भर पहले लापता हुए शख्स का शव रविवार रात हजरतपुर क्षेत्र में मिला। पुलिस ने पहचान के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गूरा निवासी 44 साल के उदयपाल उर्फ उदमी 17 जनवरी को लापता हो गए थे। इस संबंध में उनके भाई मुन्नालाल ने 20 जनवरी को थाना उसावां में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तब से लगातार उसावां थाना पुलिस और परिवार उदय सिंह को तलाश कर रहे थे। रविवार शाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सेटाडांडी के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना पर तालाब के चारों तरफ ग्रामीणों का हुजूम लग गया। हजरतपुर पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो वह घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त उदयपाल सिंह के रूप में की। परिवार को हत्या की भी आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम से पहले वह कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा ने बताया कि उदयपाल को दौरे भी पड़ते थे। हो सकता है कि वह दौरे आने पर तालाब में गिर गया हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें