सहसवान के सलिक नगला गांव के पास में खाई में पड़ी कार। संवाद
- फोटो : BADAUN
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए परिवार ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की हालांकि कोतवाली पुलिस ने समझाकर हटा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। किशोर की मौत के बाद परिवार के लोग बदहवास हैं।
नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी 12 साल का बॉबी अपने चाचा कुणाल सैनी के साथ बाइक से जा रहा था। शहबाजपुर तिराहे से अकबराबाद दिशा में दूध से भरे टैंकर ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक के पीछे बैठा बॉबी पुत्र विपिन सैनी मोटरसाइकल से नीचे जा गिरा। इससे गाड़ी का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक के चाचा कुणाल सैनी को मामूली चोट आई है। पुलिस ने गाड़ी सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
दूसरा हादसा ग्राम सलिक नगला में पहलवान ढाबा के पास हुआ। खेत से घूमकर आ रहे दो साइकिल सवारों को दिल्ली की और से आ रही बुलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सौरभ पुत्र मोरसिंह उम्र 14 साल की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे युवक आयुष पुत्र अजब सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो युवक ग्राम सलिक नगला निवासी हैं। टक्कर के बाद कार का बैलेंस बिगड़ कर पेड़ से जा टकराई। कार चालक फरार हो गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। संवाद