वजीरगंज। कस्बे के मोहल्ला बघौल में रविवार रात एक व्यक्ति ने गृह कलह से तंग आकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिवार को जानकारी होने पर पेड़ से शव उतारकर पोस्टमार्टम कराया गया।
कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी मेघसिंह पुत्र सूरज (36) कई माह से गोठा रोड स्थित अपने खेत में झोपड़ी डालकर अपनी पत्नी तथा चार बेटियों के साथ रहते थे। उसके तीन अन्य भाई माता पिता के साथ बघौल स्थित पुराने मकान में रहते हैं। बताते हैं कि मेघसिंह की परिवार से मकान में कमरे को लेकर कहासुनी भी हुई थी। उनका कहना था कि वह भीषण ठंड में पत्नी बच्चों के साथ जंगल मे रह रहे हैं। उन्हें मकान में एक कमरा चाहिए, मगर इस पर परिजन राजी नही थे। इसकी वजह से मेघसिंह काफी दुखी थे। बताते है इसी बात को लेकर रविवार की रात मेघसिंह ने जंगल मे ही एक पेड़ के तने से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन को घटना का पता लगा तो उसे पेड़ से उतारा गया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस को घटना की वजह पत्नी से कहासुनी बताई गई है। संवाद