फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरपुरी मोहल्ले में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन थाने के मोहल्ला जवाहरपुरी में शुभम तोमर नाम के युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवारवालों का कहना है कि शुभम अवसाद में था।
विज्ञापन

जवाहरपुरी निवासी 30 वर्षीय शुभम तोमर दिल्ली में नौकरी करता था। परिवारवालों का कहना है कि शुभम दिल्ली में रह कर नौकरी करता था। कोरोना संक्रमण के कारण उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। कुछ दिन से वह अवसाद में था। शुभम के परिवार में पत्नी अवंतिका और पांच वर्ष का बेटा है। रविवार को शुभम बाजार गया था। देर शाम को वह लौटा। उसने अपनी पत्नी अवंतिका से बात की और घर में दूसरी मंजिल पर चला गया। रात में किसी वक्त शुभम ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात में ही परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें