फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने की देवी-देवताओं पर टिप्पणी, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना

विज्ञापन
दातागंज कोतवाली में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कस्बे में एक व्यक्ति ने भाजपा से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली तो दूसरे समुदाय से जुड़े झोलाछाप ने उस पर टिप्पणी करते हुए सीमाएं लांघ दीं। देवताओं पर टिप्पणी के बाद सोमवार रात हिंदूवादी संगठनों की भीड़ दातागंज थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार जौहरी ने सोमवार शाम अपने फेसबुक पर भाजपा की मतदान को लेकर एक पोस्ट डाली थी। वहां कस्बे के ही निवासी झोलाछाप ने टिप्पणी करते हुए देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। आरिफ ने अलग से भी एक पोस्ट डालकर उसमें गलत बातें लिख दीं। इसको लेकर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। रात करीब नौ बजे विहिप के नगर अध्यक्ष रितेश जौहरी के नेतृत्व में कई युवक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहा हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने टिप्पणी करने वाले शख्स आरिफ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें