उझानी। गंजशहीदा मोहल्ला निवासी तनवीर बेगम की हत्या के मामले में फरार दामाद नाहिद को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
सीओ गजेंद्र सिंह के मुताबिक घटना 29 दिसंबर की शाम हुई थी। गंजशहीदा मोहल्ला निवासी तनवीर बेगम को उसके दामाद अयोध्यागंज मोहल्ले के नाहिद ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। हमले में घायल तनवीर की तीन दिन पहले इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नामजद नाहिद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। संवाद