फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत के मामले में हत्या की धारा बढ़ाई, एक को जेल भेजा

विज्ञापन
बिल्सी पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के नगला जाटान गांव में हुई बुजुर्ग की मौत के मामले को पुलिस ने हत्या की धारा में दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसमें दो आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को नगला जाटान गांव में घूरे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष के 72 वर्षीय रंजीत सिंह की मौत हो गई। उनके परिवारवालों का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने पहले आकर धक्कामुक्की की। बाद में उन्हें घूरे पर गिरा लिया और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसी दौरान परिवारवालों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में करन सिंह, उसके बेटे किशनपाल और देवपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
रविवार दोपहर रंजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें उनकी गला दबाकर हत्या होना बताई गई। इससे पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लिया। पुलिस रविवार शाम गांव पहुंची। तमाम लोगों से जानकारी जुटाई गई लेकिन इस संबंध में कोई खास बात निकलकर नहीं आई। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले को हत्या में तरमीम कर लिया। इसके साथ ही आरोपी करन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें