फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली को परास्त कर वजीरगंज ने क्वाटर फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच मे सोमवार को वजीरगंज ने बरेली को तीन विकेट से हराकर क्वाटर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

डीपी सिंह इंटर कॉलेज महमूदपुर बरेली के कप्तान बंटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। महमूदपुर की टीम 18 ओवर में मात्र 84 रन ही बना सकी। कुलदीप ने 19 , नितिन ने 15 रनों का योगदान दिया। वजीरगंज के लिए दीपक और ताज मोहम्मद ने चार-चार, सौरभ ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरवी इंटर कॉलेज वजीरगंज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के तीन खिलाड़ी मात्र 25 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर टीम को जीत दिला दी। सौरभ ने 14 दीपक ने 13 ओर ललित ने 16 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वजीरगंज ने तीन विकेट से मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में जगह बना ली। दीपक चौहान को चार विकेट लेने और 13 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग योगेश चौहान तथा कुलदीप दिवाकर ने की। इस मौके पर आरवी इंटर कॉलेज वजीरगंज के प्रबंधक कुलदीप शर्मा, वेदपाल सिंह, दीपक चौहान, अनिल राठौर, बंटी सिंह, अनिल शर्मा, धीरेश सिंह, विनोद सिंह, हेमेंद्र सिह, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें