बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में एक झोलाछाप ने मरीज पर तख्त चोरी का आरोप लगाकर उसकी घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। इससे उसके चार दांत टूट गए। पीड़ित ने झोलाछाप के खिलाफ अंगभंग की धारा में रिपोर्ट कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा निवासी मुन्नालाल शर्मा के अनुसार रविवार को वह गांव के ही झोलाछाप शमीम अख्तर की दुकान पर दवा लेने गए थे। ग्रामीण के अनुसार झोलाछाप ने उन्हें दवा नहीं दी तो वह घर लौट आए। आरोप है कि दोपहर में झोलाछाप अपने बेटे व भतीजे के साथ उसके घर आ धमका और तख्त चोरी का आरोप लगाकर अभद्रता करने लगा। पीड़ित ने चोरी का आरोप लगाने का कारण पूछा तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उसके चार दांत टूट गए। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शमीम अख्तर के खिलाफ अंगभंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके खिलाफ पहले भी दो बार रिपोर्ट हो चुकी है। सीओ ने बताया कि जांच के आधार पर दोष मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद