फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सिपाही लाइन हाजिर, 97 का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को 97 सिपाहियों को इधर से उधर करने के साथ तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर भी कर दिया।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की रात हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी थी कि बिसौली कोतवाली में तैनात सिपाही आबिद अली ने गोवंशीय पशुओं से भरी गाड़ी पकड़कर छोड़ दी। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट भी किया। इस पर एसएसपी ने सिपाही आबिद अली को लाइन हाजिर कर दिया है। उसके अलावा उसहैत में तैनात सिपाही विपिन कुमार और इस्लामनगर में तैनात सिपाही संजीव चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

आठ सिपाहियों के यूपी 112 पुलिस में हुए ट्रांसफर निरस्त किए गए हैं। जबकि आठ सिपाहियों को यूपी 112 पुलिस में भेजा गया है। उनके अलावा अन्य सिपाहियों के थाने बदले गए हैं। किसी को उघैती से सिविल लाइंस तो किसी को सहसवान से कोतवाली भेजा गया है। इस प्रकार एसएसपी ने कुल 97 सिपाहियों के ट्रांसफर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें