फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर दबोचे, 700 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अफीम तस्कर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों तस्कर अफीम सप्लाई करने जा रहे थे कि इसी दौरान पकड़े गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, एसआई धर्मेंद्र सिंह और प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ कुंवरगांव रोड पर आईटीआई के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। सड़क के दोनों किनारों पर पुलिस लगी हुई थी। उधर से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था। उस दौरान कुंवरगांव की ओर से दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस ने उन्हें देखकर रोक लिया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। दोनों के पास 350-350 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी दिनेश और.रमेशपाल बताए। पुलिस ने दोनों के पास से सात सौ ग्राम अफीम बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। दोपहर बाद दोनों तस्कर जेल भेज दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें