फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लिपिक का मोबाइल चुराया, पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। शुक्रवार को एक महिला ने सालारपुर ब्लॉक में लिपिक का मोबाइल चोरी कर लिया और उसे जमीन में दबा दिया। बाद में जानकारी होने पर ब्लॉक कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सालारपुर ब्लॉक के लिपिक आकाश सक्सेना शुक्रवार दोपहर अपने कक्ष से उठकर बाहर पानी पीने गए। इसी दौरान एक महिला उनके कार्यालय में घुस गई और मोबाइल चोरी करके ले गई। उसके ऐसा करते कर्मचारी राकेश ने उसे देख लिया। राकेश ने आकाश को इसकी जानकारी दी। महिला को तलाश किया गया तो ब्लॉक परिसर में मोबाइल को जमीन में दबाते वह पकड़ी गई। लिपिक ने महिला से मोबाइल मांगा तो उसने इनकार किया। जैसे ही कर्मचारी ने मोबाइल पर कॉल की तभी रिंगटोन सुनाई दी। मोबाइल को जमीन से निकाल लिया गया। लिपिक ने पुलिस को बुला लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कादरचौक के एक गांव मामूरगंज की रहने वाली है। वह लोगों की पेंशन और शादी अनुदान दिलाने का काम करती है। पुलिस महिला को थाने ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें