फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने हंगामा किया तो प्रेमी ने किया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेमिका का हंगामा देखकर उसका प्रेमी इतना डर गया कि उसने पुलिस बुलाने के डर से निकाह कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक का अपनी पड़ोसी युवती से काफी समय प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन पहले दोनों अपने-अपने घर से निकल गए। शाम को घर लौटे तो प्रेमिका प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी उसे घर ले जाने को तैयार नहीं था। इस पर प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इसी दौरान प्रेमी हंगामा देखकर भाग गया। इस पर प्रेमिका ने यूपी 112 पुलिस को कॉल कर दी। इस पर पहुंची पुलिस ने रात होने की वजह से समझाबुझाकर प्रेमिका को उसके घर भेज दिया। इधर, सुबह प्रेमी को पता चला कि रात के समय पुलिस आई थी और कार्रवाई करने की बात कह रही थी। इस डर से प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंचा और उसके साथ निकाह कर लिया। दोनों एक ही समुदाय के हैं।
विज्ञापन

-
क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते निकाह हुआ है, इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच के बाद उचित कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें