फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कार चोर दबोचे, कारें भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात आंबेडकर चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन ईको कार समेत उनके ड्राइवरों को दबोच लिया। किसी भी ड्राइवर के पास वाहनों के कागजात नहीं मिले तो पूछताछ की गई। तीनों कार चोरी की निकलीं। पकड़े गए बदायूं निवासी ड्राइवरों का आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग रात नौ बजे शुरू हुई। कोतवाली पुलिस के दरोगा दिगंबर सिंह, उपदेश कुमार और स्वॉट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कासगंज की ओर जा रहीं तीन ईको कारों को रोकने का प्रयास किया तो चालकों ने रफ्तार बढ़ा दी। बाद में पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए ड्राइवरों जोगीपुरा निवासी तवरेज, जालंधरी सराय मोहल्ला निवासी अरविंद और गोविंद ने बताया कि तीनों कारें चोरी की हैं। नंबर प्लेट और उनके चेसिस नंबर बदलवा कर वह इन्हें कासगंज में बेचने के लिए निकले हैं। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों लोग पहले भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कासगंज में वह जिस व्यक्ति के माध्यम से चोरी के वाहन बेचते हैं, उसका नाम और पता तीनों में से किसी को नहीं मालूम था। पूछताछ के बाद पुलिस ने तवरेज, अरविंद और गोविंद का मेडिकल कराया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें