फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में प्रधान के दादा की हत्या

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अढौली में सोमवार देर रात घर के पास निजी मंदिर में रह रहे ग्राम प्रधान के दादा की हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रधान और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उझानी नगर से सटे गांव अढौली में इस समय पोप सिंह प्रधान हैं। उनके दादा 75 वर्षीय खेमकरन घर के पास बने निजी मंदिर में अकेले ही रहते थे। रात 11 बजे पोप सिंह के परिवार का कोई शख्स मंदिर गया तो गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो खेमकरन का रक्तरंजित शव औंधेे मुंह हवन कुंड के ऊपर पड़ा था। सूचना पर पोप सिंह और परिवार के लोग आ गए। देर रात इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के चेहरे, हाथ व पेट पर गहरे घाव थे। लग रहा था कि धारदार हथियार से उन्हें मारा गया है। चारपाई पर भी खून पड़ा था। ऐसी स्थिति थी जैसे उन पर सोते वक्त हमला किया हो और उठकर भागने की कोशिश में वह हवन कुंड के ऊपर गिर पड़े हों।
इंस्पेक्टर ने प्रधान से बात की पर हत्या की वजह साफ नही हो सकी। पुलिस गोली लगने की बात से भी इनकार नहीं कर रही है पर किसी ने न फायर की आवाज सुनी और न ही मंदिर में किसी को आते जाते देखा गया। पुलिस ने प्रधान से चुनावी रंजिश को लेकर भी पूछताछ की। रात 12 बजे शव सील कर दिया गया। सीओ गजेंद्र कुमार श्रोत्रीय का कहना था कि हत्या की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें